उत्तर प्रदेशराज्य

दीप पर्व पर सीएम योगी ने दी बधाई

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्य सरकार के मंत्रियों ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। सभी ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ और निरोगमय जीवन की कामना की है। साथ ही, कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में भीड़भाड़ से बचने तथा सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करते हुए दीप पर्व का आनंद लेने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्य सरकार के मंत्रियों ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि वैभव और प्रकाश का प्रतीक पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है, जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली पर्व समाज में संपन्नता और समृद्धि लाए ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके। राज्यपाल दीपावली पर्व पर शुक्रवार को राजभवन में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट करेंगी।

विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा है कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कामना की है कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि व शांति लाए। न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह, उद्यान, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, उद्यान व कृषि विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान, जलशक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने भी दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मोहसिन रजा ने मुख्यमंत्री को उनके आवास पर पीतल की रामदरबार प्रतिमा भेंटकर दीपावली की बधाई दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। अपने बधाई संदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली आशा, प्रगति व उल्लास का पर्व हैं।

Related Articles

Back to top button