उत्तर प्रदेशराज्य

साकेत महाविद्यालय से न‍िकली भव्य झांकियां

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार का दिन बेहद यादगार होने जा रहा है। यहां पर आज होने वाले भव्य दीपोत्सव का आकार बीते तीन से काफी वृहद और मनभावन होने के साथ बड़ा एतिहासिक भी होगा। शुक्रवार को साकेत महाविद्यालय से भव्य झांकियां निकलने के साथ चौथे दीपोत्सव का मनोहारी आगाज हुआ।

 

रामकथा पर केंद्रित झांकियां: झांकियां श्री राम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक की कहानी बयां कर रही थी। रथ की शक्ल में ऐसी 11 झांकियों के बीच देश के विभिन्न प्रांतों से आए चुनिंदा लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भी समा बांध रहे थे। अयोध्‍या में झांकी शोभा यात्रा की शक्ल में करीब 3 किलोमीटर का सफर तय कर राम कथा पार्क  पहुंचेंगी। लोक नृत्य की 20 टीमें झांकियों के साथ लोक नृत्य कर रही है।

दीपोत्सव में आज राम की नगरी हुई राममय। इस दौरान लोगों ने भगवान के पुत्र मित्र भ्राता पिता आदि स्वरूपों का दर्शन किया।

492 वर्ष के बाद दीपावली पर दीप जलेंगे : श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के प्रांगण में 492 वर्ष के बाद दीपावली पर दीप जलेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या जिला प्रशासन के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने कमर कस ली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में करीब चार बजे अयोध्या पहुंचेंगे। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी,अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल अयोध्या एयरपोर्ट पहुँच गए हैं । मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने हवाई पट्टी पर अधिकारियों का स्वागत किया। थोड़ी देर में सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी।

हेलिकॉप्टर से होगा भगवान श्रीराम का आगमन

रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम व  माता जानकी का हेलिकॉप्टर से आगमन होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम व माता जानकी का स्वागत करेंगे। अयोध्या मे आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक साथ पहुंचेंगे। यहां पर शाम होते ही श्रीराम जन्मभूमि परिसर समेत पूरी रामनगरी दीयों की रोशनी जगमगा हो उठेगी। क्षीरेश्वरनाथ मंदिर के सामने जन्मभूमि के मुख्य द्वार को पूरे भव्यता के साथ सजाया जाएगा। यहां पर आज दिव्य दीपोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के सम्मुख घी का दीपक जलाकर करेंगे। इस दौरान वह रामलला का पूजन-अर्चन भी करेंगे। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने के लिए तैयार दीपोत्सव में प्रज्ज्वलित होने वाले दीपों की गणना के लिए गिनीज बुक की टीम गुरुवार को देर शाम रामनगरी पहुंच गई है। इस बार सरयू नदी के 24 तट पर पांच लाख 51 हजार से अधिक दीपक जलाने का कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button