उत्तर प्रदेशराज्य

झांकियों संग दीपोत्सव का मनोहारी आगाज

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ  रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार को निकली भव्य झांकियां दिव्य दीपोत्सव को यादगार बना रही हैं। साकेत महाविद्यालय से झांकियां निकलने के साथ चौथे दीपोत्सव का मनोहारी आगाज हुआ। रामकथा पर केंद्रित झांकियां श्रीराम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक की कहानी बयां कर रही थी। रथ की शक्ल में ऐसी 11 झांकियों के बीच देश के विभिन्न प्रांतों से आए चुनिंदा लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भी समा बांध रहे थे।

साकेत महाविद्यालय से झांकियां निकलने के साथ चौथे दीपोत्सव का मनोहारी आगाज हुआ। रथ की शक्ल में ऐसी 11 झांकियों के बीच देश के विभिन्न प्रांतों से आए चुनिंदा लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भी समा बांध रहे थे।

पिछले साल की तरह इस वर्ष भी साकेत महाविद्यालय से 11 दिव्य-भव्य रथ पर राम राज्याभिषेक यात्रा निकाली गई, जो कि विभिन्न मार्गों से होते हुए रामकथा पार्क पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विदेशी मेहमान राम राज्याभिषेक यात्रा का स्वागत करेंगे।

जिला सूचना अधिकारी मुरलीधर सिंह ने बताया कि 11 रथों पर राम की गाथा पर आधारित 11 प्रसंगों का अंकन किया जा रहा है। बताया कि नारद मोह, रामजन्म से लेकर, राम वनगमन, केवट प्रसंग, रामविवाह प्रस्ताव, धनुषयज्ञ, अशोक वाटिका, ताड़का वध, सीता हरण, लक्ष्मण शक्ति, राम-रावण युद्ध सहित राम राज्याभिषेक की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र होंगी।

इसके अतिरिक्त शासन द्वारा थ्री डी झांकियों का भी निर्माण कराया जा रहा है जिसके जरिए सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही राम कथा के प्रसंगों की भी थ्री डी प्रस्तुति भक्तों को मंत्रमुग्ध करेगी।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि जिस तरह से भगवान राम अयोध्या आए थे उसी तरह से यहां पर आने वाले मेहमानों का भव्य स्वागत होगा। इसी कारण सभी का भव्य स्वागत करने के लिए अयोध्या में साफ-सफाई की गई है। शोभा यात्रा मार्ग को भी साफ किया गया है

Related Articles

Back to top button