उत्तर प्रदेशराज्य

राजभवन में धन्वन्तरि की प्रतिमा का किया अनावरण

 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोग्य देव भगवान धन्वन्तरि जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजभवन स्थित ग्रह वाटिका में आयुर्वेद के जनक आरोग्य देव भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने ने आचार्य सुश्रुत्र, आचार्य वाग्भट्ट, आचार्य चरक और आचार्य माधवकर द्वारा आयुर्वेद के संबंध में व्यक्त किये गए विचारों से अंकित शिलापटों को अवलोकन भी किया।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोग्य देव भगवान धन्वन्तरि जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजभवन स्थित ग्रह वाटिका में आयुर्वेद के जनक आरोग्य देव भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा का अनावरण किया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदर्शनी में रखी आगन्तुक पुस्तिका में लिखा कि ‘भगवान धन्वन्तरि हमारे आयुर्वेद के भगवान हैं। पूरा जीवन आयुर्वेद दवाई और सुश्रुषा में व्यतीत किया। मनुष्य की जीवनदायिनी हैं आयुर्वेद दवाइयां। मैं ऐसे महान आयुर्वेद भगवान को प्रणाम करती हूं।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि ‘धनतेरस के अवसर पर राजभवन परिसर में आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा स्थापना व आयुर्वेद से संबंधित प्रदर्शनी अत्यंत रोचक एवं प्रेरणास्पद है। मा. राज्यपाल महोदया के सान्निध्य में यह कार्यक्रम अत्यंत महत्व का हो गया है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर  ग्रह वाटिका में इलायची और मुख्यमंत्री ने लौंग का पौधा भी रोपित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धरम सिंह सैनी, पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी, मुख्य सचिव आरके तिवारी, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम एवं निदेशक संस्कृति शिशिर सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button