राजनीति

लोकतंत्र को रौंदने में लगी डबल इंजन की भाजपा सरकार

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है। मतदान में धांधली से मतदाता के अधिकार पर चोट पहुंचती है। इससे लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट होती है। हमें इन स्थितियों के प्रति सावधान रहना है। भाजपा विकास करना ही नहीं चाहती है, वह तो विनाश के रास्ते पर चलती है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना, समाज में दूरी पैदा कर भाजपा राजनीति की उपलब्धि मानती है।

अखिलेश ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनावों में जिन मतदाताओं ने उन्हें समर्थन दिया उनके प्रति मैं आभार जताया हूं।

अखिलेश ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनावों में जिन मतदाताओं ने उन्हें समर्थन दिया उनके प्रति मैं आभार जताया हूं। कार्यकर्ताओं को संयम और निष्ठा से काम करने, समाजवादी सरकार के कामों एवं नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए सक्रिय होने के लिए कहा। पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देकर ही हम झूठ, फरेब और धांधली की राजनीति का मुकाबला कर सकेंगे।

एजेंडा प्रदेश का विकास है और इसके लिए वर्ष 2022 में समाजवादी सरकार बनाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि भाजपा के काम काज से निराशा और उसकी नीतियों से देश में अविश्वास पैदा हुआ है। समाज में परस्पर विद्वेष को बढ़ावा दिया गया है। संविधान की शपथ के विरूद्ध भाजपा सरकार रागद्वेष की भावना से काम करती है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। हमें उस पर खरा उतरना है। भाजपा सरकार का अब एक साल ही बचा है। जनता इससे ऊबी हुई है और उससे मुक्ति चाहती है।

Related Articles

Back to top button