राजनीति

बिहार चुनाव में जीत पर अमित शाह ने कहा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत और 10 राज्‍यों में 58 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा की जबरदस्‍त जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। उन्‍होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा विकास, विश्वास और प्रगति की प्रतीक है। आज बिहार विधानसभा चुनाव और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में भाजपा को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता को नमन। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई। इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से नरेंद्र मोदी और एनडीए की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा विकास विश्वास और प्रगति की प्रतीक है।

बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर NDA के विकासवाद का परचम लहराया है। यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है…नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के डबल इंजन विकास की जीत है।

बिहार भाजपा के के कार्यकर्ताओं को बधाई। मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूँ जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है।

उत्तर प्रदेश उपचुनावों के परिणाम भाजपा सरकार के अभूतपूर्व विकास में जनता के विश्वास को दर्शाते हैं। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्‍य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है। इस जीत पर स्‍वतंत्र देव सिंह और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व जनता का आभार।

मध्य प्रदेश उपचुनावों में भाजपा की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मध्‍य प्रदश भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। प्रदेश की जनता का भाजपा की विकास-नीति और मोदी जी व शिवराज जी की जोड़ी में विश्वास व्यक्त के लिए धन्यवाद देता हूं।

गुजरात उपचुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत प्रदेश की जनता की नरेंद्र मोदी, विजय रुपानी, और भाजपा सरकार में अटूट विश्वास की जीत है। इस अपार समर्थन के लिए गुजरात की जनता का हृदयपूर्वक आभार और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और भाजपा गुजरात के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।

Related Articles

Back to top button