राजनीति

4.10 करोड़ में से 2.25 करोड़ वोटों की गिनती पूरी, एक घंटे में 10 सीटें घटीं

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:बिहार के रुझानों में NDA बहुमत के पार हो गया है। शाम 5 बजे तक 4.10 करोड़ वोटों में से 2.25 करोड़ यानी करीब 55% वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। दोपहर 4 बजे तक NDA 133 सीटों पर आगे था, लेकिन शाम 5 बजते-बजते वह घटकर 123 सीटों पर आ गया। राजद भी दावा करता रहा कि बिहार ने बदलाव कर दिया है और महागठबंधन की सरकार बनना तय है।

गजबे बिहार, घंटेभर में दो सरकार

इससे पहले, मंगलवार सुबह जब रुझान आना शुरू हुए तो तेजस्वी यादव का महागठबंधन आगे बना हुआ था। सुबह 9 बजे तक वह इतनी बढ़त हासिल कर चुका था कि सरकार आसानी से बन जाए, लेकिन एक घंटे बाद तस्वीर बदल गई और नीतीश कुमार ने बाजी पलट दी। NDA 120 सीटों के करीब पहुंचता दिखा और अगले आधे घंटे में उसने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। भाजपा भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा का पूरा कैम्पेन प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे था। इस बार प्रचार से अमित शाह नदारद थे। सिर्फ भास्कर का एग्जिट पोल सही साबित होता दिख रहा है, जिसमें हमने बताया था कि NDA को 120 से 127 सीटें मिल सकती हैं

Related Articles

Back to top button