7 में से 6 सीटों पर BJP ने लहराया जीत का परचम
स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 403 सदस्यों वाली विधानसभा की सात रिक्त सीटों पर उपचुनाव का परिणाम का करीब हफ्ते भर से इंतजार कर रहे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के सामने है। अमरोहा की नौगावां सादात, बुलंदशहर, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, फिरोजाबाद की टूंडला, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीटों पर मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। बाकी छह सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्णायक जीत की ओर हैं। अब सिर्फ घोषणा बाकी रह गई है।

4:00 PM: छह पर भाजपा की जीत तय, एक सपा के खाते में
सात रिक्त सीटों पर उपचुनाव का परिणाम लगभग आ गया है। सात में से छह सीटों पर भाजपा निर्णायक बढ़त पर है। सिर्फ घोषणा बाकी है। जौनपुर की मल्हनी सीट से सपा प्रत्याशी लकी यादव 4500 मतों से चुनाव जीत गए हैं। निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह रहे दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी प्रकार बाकी की छह सीटों पर भी मतगणना लगभग पूरी हो गई है। यहां बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।