उत्तर प्रदेशराज्य

देवरिया में एक ही नंबर की दो ईवीएम मिलने पर हंगामा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ उत्तर प्रदेश में 403 सदस्यों वाली विधानसभा की सात रिक्त सीटों पर उप चुनाव का परिणाम का करीब हफ्ते भर से इंतजार कर रहे प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों के सामने होगा। दीपावली के पहले वाला मंगलवार यानी आज सात लोगों के लिए बेहद मंगलकारी साबित होगा, जबकि अन्य लोग विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुट जाएंगे।

चार चक्र की गठना के बाद भाजपा अब उन्नाव की बांगरमऊ फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर देवरिया की देवरिया सदर तथा कानपुर शहर की घाटमपुर सुरक्षित सीट पर बढ़त बना ली है।

12:00 PM- देवरिया में एक ही नंबर की दो ईवीएम मिलने पर हंगामा

विधानसभा उप चुनाव में मतगणना के दौरान देवरिया में एक ही नंबर की दो ईवीएम मिलने पर हंगामा होने लगा है। यहां पर टेबल नंबर दो पर एक ही नंबर की दो ईवीएम  मिलने के बाद हंगामा हो रहा है। इसके पहले दो ईवीएम का लाक नहीं खुला था। उसे किनारे रखवा दिया गया है। इनकी मतगणना बाद में कराई जाएगी, लेकिन समाजवादी पार्टी के समर्थक इसे लेकर भी हंगामा करने के मूड में हैं।

11:30 AM- एक-एक सीट पर सपा तथा निर्दलीय प्रत्याशी की बढ़त जारी, भाजपा पांच सीट पर आगे

सात सीट पर उपचुनाव की मतगणना में सात चक्र तक भाजपा सात में से पांच सीट पर बढ़त पर है। भाजपा को एक सीट पर नुकसान होने का खतरा है जबकि समाजवादी पार्टी परम्परागत सीट गंवाने की कगार पर है, हालांकि उसको नयी सीट पर जीतने की उम्मीद भी बनी है। भाजपा ने टूंडला, देवरिया सदर, बांगरमऊ, बुलंदशहर के साथ घाटमपुर में मजबूत बढ़त बना ली है। जौनपुर के मल्हनी में बड़ा उलटफेर हो रहा है। सभी कयास को दरकिनार कर निर्दलीय धनंजय सिंह ने सात चक्र तक बढ़त बना ली है। यहां से विधायक रहे पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव दूसरे, बसपा के जेपी दूबे तीसरे तथा भाजपा के मनोज सिंह चौथे स्थान पर हैं। समाजवादी पार्टी ने अमरोहा की नौगावां सादात में पहले चक्र की बढ़त को बरकरार रखा है। यहां से चेतन चौहान विधायक थे, उनकी पत्नी संगीता चौहान दूसरे स्थान पर हैं।

11:15 AM- नौगावां सादात में अंतर कम करने में लगीं संगीता चौहान

अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र से भाजपा की संगीता चौहान ने पहले चक्र के बढ़त पर चल रहे समाजवादी पार्टी के जावेद अब्बास के बढ़त के अंतर को कम करने में सफलता प्राप्त की है। अभी भी अब्बास बढ़त पर है, लेकिन संगीता चौहान तेजी से उनका पीछा कर रही है। छठे चक्र तक अब्बास को 12,563, संगीता चौहान को 10,807, बसपा को 8096 तथा कांग्रेस को 739 वोट मिले हैं।

11:00 AM- घाटमपुर में बढ़ा भाजपा के वोट का अंतर

कानपुर के घाटमपुर सुरक्षित सीट पर भाजपा के प्रत्याशी उपेंद्र नाथ पासवान ने पांचवें चक्र के बाद भी बढ़त को सातवें चक्र में भी बरकरार रखा है। सातवें चक्र की गणना में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त का अंतर को बढ़ा दिया है। यहां अब तक 30764 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा के उपेंद्र पासवान को 10792, बसपा के कुलदीप संखवार को 9311, सपा के इंद्रजीत कोरी को 5380 तथा  कांग्रेस के कृपाशंकर संखवार को 4545 वोट मिले हैं।

Related Articles

Back to top button