राजनीति

लालू के दोनों बेटे तेजस्वी, तेजप्रताप आगे

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :बिहार चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। आज ये फैसला हो जाएगा कि नीतीश एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगे या एक दिन पहले ही 31 साल के हुए तेजस्वी राज्य के सबसे युवा सीएम के रूप सामने आएंगे। नतीजा कुछ भी आए लेकिन, चुनाव मैदान में कुछ चेहरे ऐसे हैं, जिन पर सबकी नजर रहेगी।

लालू के दोनों बेटे तेजस्वी, तेजप्रताप आगे, शत्रुघ्न के बेटे और जीतनराम मांझी पीछे

पहली बार चुनाव मैदान में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव अभी पीछे चल रहे हैं। खुद को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताकर राजनीति में आने वाली पुष्पम प्रिया भी पीछे चल रही हैं। महागठबंधन के सीएम पद का चेहरा तेजस्वी राघोपुर से आगे चल रहे हैं। देखें 15 बड़े चेहरों का क्या है हाल?

. तेजस्वी यादव, राजद

सीट: राघोपुर

रुझानः आगे

तेजस्वी दूसरी बार इस सीट से मैदान में हैं। 2015 में भाजपा के सतीश कुमार को 22 हजार से अधिक वोट से हराया था। एक बार फिर उनका मुकाबला भाजपा के ही सतीश कुमार से है। सतीश 2010 में यहां से जदयू के टिकट पर जीत चुके हैं।

2. तेज प्रताप यादव, राजद

सीट: हसनपुर

रुझानः आगे

2015 में पहली बार विधायक बने थे। लेकिन, महुआ सीट से। इस बार हसनपुर से मैदान में हैं। जदयू के राजकुमार राय से उनका मुकाबला है। राय ने 2015 में यहां से रालोसपा के विनोद चौधरी को 29 हजार से ज्यादा वोट से हराया था।

3. पुष्पम प्रिया चौधरी, प्लूरल्स

सीट: बिस्फी, बांकीपुर

रुझानः पीछे

8 मार्च 2020 को देशभर के अखबारों में दो पेज का ऐड देकर खुद को बिहार का अगला सीएम बताकर चर्चा में आई पुष्पम प्रिया दो सीटों से मैदान में हैं। पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। बिस्फी सीट पर उनका मुकाबला राजद के फैयाज अहमद है। अहमद ने 2015 में यहां रालोसपा के मनोज कुमार यादव को 35325 वोट से हराया था। वहीं, बांकीपुर में उनके सामने भाजपा के नितिन नवीन और कांग्रेस के लव सिन्हा हैं।

4. लव सिन्हा, कांग्रेस

सीट: बांकीपुर

रुझानः पीछे

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। पिता पटना साहिब लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। अब बेटा पटना जिले की बांकीपुर सीट से चुनाव मैदान में है।

5. जीतनराम मांझी, हम (सेक्युलर)

सीट: इमामगंज

रुझानः पीछे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। मुकाबला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी से है।

6. पप्पू यादव, जन अधिकार पार्टी

सीट: मधेपुरा

रुझानः पीछे

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कभी लालू यादव के सबसे खास लोगों में शामिल थे। 2014 में राजद के टिकट पर मधेपुरा लोकसभा सीट से संसद पहुंचे थे।

7. चंद्रिका राय, जदयू

सीट: परसा

रुझानः पीछे

लालू यादव के समधी हैं। पहले राजद में थे। लेकिन नवंबर 2018 में तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की अर्जी दाखिल होने के बाद दोनों परिवार के रिश्तों में खटास आ गई।

Related Articles

Back to top button