राजनीति

मोतिहारी, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, चिरैया और ढाका के सबसे तेज नतीजे

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतज़ार है। वोटो की गिनती शुरू हो गई है। धीरे-धीरे विधानसभा सीट के रूझान सामने आ रहे हैं। दैनिक जागरण पर आपको बिहार के प्रत्येक मतगणना स्थल से सीधे और सबसे तेज नतीजे मिलेंगे। यहां आप मोतिहारी, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, चिरैया और ढाका विधानसभा विधानसभा चुनाव 2020 के सबसे तेज नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। ख़ासकर मोतिहारी में मंत्री प्रमोद कुमार की साख दांव पर है। हम यहां आपको बताएंगे कि कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे चल रहा है। किस सिट पर किस दिग्गज की दांव साख पर लगी है।

मोतिहारी केसरिया कल्याणपुर पिपरा चिरैया और ढाका विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना के सबसे तेज नतीजे। जानें बिहार में किसकी बनेगी सरकार।

मोतिहारी चुनाव 2020 रिजल्ट

मोतिहारी विधानसभा भाजपा का गढ़ रहा है। इस बार इस सीट कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार की साख दांव पर लगी है। वहीं, इन्हें राजद के ओमप्रकाश चौधरी टक्कर दे रहे हैं। इससे पहले साल 2015 में ओमप्रकाश चौधर सुगौली से चुनाव लड़े थे। इस बार वह सीधी चुनौती दे रहे हैं। मतों की गिनती शुरू हो गई है। कांटे के टक्कर में अब मंत्री प्रमोद कुमार ने बढ़त बना ली है। फिलहाल वह करीब 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

केसरिया चुनाव 2020 रिजल्ट्स लाइव 

केसरिया विधानसभा क्षेत्र में लोजपा ने जेडीयू को हारने के कसरत कर रही है।  राजद ने इस बार चौकाने वाला निर्णय लेते हुए संतोष कुशवाहा पर भरोसा किया है। वहीं, जेडीयू कमला मिश्र मधुकर की सुपुत्री शालिनी मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है।  पांचवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे रामशरण प्रसाद यादव लोजपा के प्रत्याशी हैं। फिलहाल कांटे के टक्कर चल रही है। शुरुआती रुझान में संतोष कुमार कुशवाह आगे चल रहे हैं।

कल्याणपुर चुनाव 2020 रिजल्ट्स लाइव

भूमिहार एवं यादव बहुल कल्याणपुर में टक्कर काफी दिलचस्प लग रही है।  भाजपा के विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह इस बार भी एनडीए के उम्मीदवार हैं। वहीं, पिछली बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे मनोज कुमार यादव इस बार राजद प्रत्याशी के रूप में जोर-आजमाइश कर रहे। फिलहाल कल्याणपुर से भाजपा के सचिंद्र प्रसाद 500 वोटों से आगे हैं।

Related Articles

Back to top button