उत्तर प्रदेशराज्य

भट्ठे पर मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रेवान गांव के पास शमीम के ईंट भट्ठा पर मिट्टी ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। युवक राम हृदय उसी में दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शमीम के भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य चल रहा है। इसके लिए अन्य स्थान से खनन कर मिट्टी ढोई जा रही है। इस कार्य में लगे रघुवीरपुरवा निवासी कोमल खुद के ट्रैक्टर-ट्रॉली से से मिट्टी ला रहा था।

सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रेवान गांव के पास शमीम के ईंट भट्ठा पर मिट्टी ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई।

मृतक रामहृदय के घर वालों का कहना है कि कोमल शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर चलाने के लिए राम हृदय को बुलाकर साथ ले गया था। मृतक 18 वर्षीय राम हृदय पुत्र विजय गोहली मजरा सेमरा निवासी था। रात में कोमल के ट्रैक्टर-ट्रॉली से चालक राम हृदय भट्ठे पर मिट्टी ढुलाई कर रहा था। रात के करीब डेढ़ बजे भट्ठे पर मिट्टी डालकर वापस लौट रहे राम हृदय का ट्रैक्टर-ट्रॉली भट्ठे से कुछ दूर मोड़ पर पलट गया। इसी के नीचे राम हृदय दब गया। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर भट्ठे पर मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद राम हृदय को बाहर निकाला, और उसे सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि, राम हृदय की मौत सीएचसी में इलाज के दौरान हुई है। वह ईट भट्ठे पर मिट्टी कहां से ले रहा था, वह संबंधित स्थान पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिवार की तरफ से अभी तक कोई तहरीर भी नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button