उत्तर प्रदेशलखनऊ

दीपावली पर लखनऊ के चारों बस स्टेशनों से चलेंगी 950 बसें

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :दीपावली के मद्देनजर लखनऊ के चारों बस स्टेशनों से बस संचालन का खाका शुक्रवार को खींच लिया गया है। तकरीबन आठ प्रमुख रूटों पर तकरीबन 950 बसों का संचालन किया जाएगा। बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। एकमुश्त यात्री मिलने पर बसों को तत्काल रवाना किया जाएगा।

सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार शाम हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें दीपावली पर्व के लिए 12 से 21 नंवबर के बीच बस संचालन का फैसला लिया गया। सबसे ज्यादा यात्री वाले आठ मार्गों पर अतिरिक्त बसों को चलाए जाने पर मुहर लगी।

शहर के आलमबाग चारबाग कैसरबाग और कमता स्थित अवध बस स्टेशन से बसों के संचालन का खींचा गया खाका।

ये हैं प्रमुख रूट

शहर के आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और कमता अवध बस स्टेशन से अलग-अलग रूटों के लिए बस संचालन का खाका बनाया गया। इनमें दिल्ली, वाराणसी, गोरखपुर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून, प्रयागराज आदि रूट शामिल हैं।

सबसे ज्यादा दिल्ली रूट पर लगेंगी 30 अतिरिक्त सेवाएं

सर्वाधिक यात्री वाले रूट लखनऊ दिल्ली पर 30 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। लखनऊ से वाराणसी के लिए दस, हरिद्वार के लिए दो और देहरादून के लिए तीन अतिरिक्त बसें लगाई

क्या कहते हैं अफसर? 

आरएम पल्लव बोस के मुताबिक, दीपावली पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। करीब साढ़े नौ सौ बसों का संचालन किया जाएगा। 12से 21 नवंबर के बीच विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। बसों में सीट के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकेगी। पूर्वांचल की बसों का संचालन कमता बस अड्डे से किया जाएगा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई और घटाई जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button