राजनीति

योगी सरकार पर शिवपाल यादव का तंज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को गोंडा में कहा कि भाजपा सरकार ने 100 दिनों में भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा किया था। चुटकी लेते हुए शिवपाल ने सपा और भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की रेट लिस्ट बयान की। कहा कि, हमारी सरकार (सपा) में जो काम 100-500 में या एक हजार में हो जाता था, अब उसी काम के लिए दरोगा 10 हजार रुपए के नीचे बात नहीं करता। अगर झूठी रिपोर्ट हटवानी हो तो 50 हजार से एक लाख रुपए लगते हैं।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को गोंडा के इटियाथोक में एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जहां जनसभा को संबोधित किया।

दरअसल, शिवपाल यादव शुक्रवार को गोंडा के इटियाथोक में एक निजी शिक्षण संस्थान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां शिवपाल यादव भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार में मंत्रियों विधायकों की सिफारिश तक नहीं सुनी जा रही है। सिफारिश के बाद भी पुलिस रुपए ले रही है। हमारी सरकार (जब शिवपाल सपा में थे) में ब्लॉक स्तर के नेता के द्वारा भी काम हो जाया करता था।

लव जिहाद के कानून के पक्ष में दिखे शिवपाल

शिवपाल यादव लव जेहाद के खिलाफ कानून के पक्ष में दिखे। हालांकि उन्होंने कहा कि लव जेहाद के खिलाफ कानून के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का भी होना बेहद जरूरी है। बिना नैतिक शिक्षा के कानून बनने से कुछ नहीं होगा।

सपा से गठबंधन कर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

वहीं, राजनैतिक सफर व सपा में वापसी के पर सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से एलायंस होगा और सपा के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले परिवार में झगड़े के बाद शिवपाल यादव ने सपा से नाता तोड़कर अपनी नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन किया।

Related Articles

Back to top button