उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में कोरोना फिर बना घातक

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राजधानी में कोरोना का संक्रमण नहीं थम रहा है। हर रोज नए केस आ रहे हैं। शुक्रवार को 14 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। वहीं, शाम को मरीजों की संख्या बढ़ना तय है। अभी कई मरीजों के सैम्पल की लैब में जांच हो रही है। बता दें, 24 घंटे में 11 की मौत-कोविड से मौतों में आ रही थी कमी अचानक बढ़ गई है। अस्पतालों में एक-एक कर 11 मरीजों की सांसें थम गईं। वहीं, कई में संक्रमण की पुष्टि हुई।

राज्य में लखनऊ में वायरस कहर बरपा रहा है। गुरुवार को अस्पतालों में 11मरीजों की कोविड से मौत हो गई। ऐसे में कई दिनों से मौतों के आंकड़ों में आ रही गिरावट को झटका लग गया। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग की भी बेचैनी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि पांच अक्टूबर को 11 व छह अक्टूबर को 12 मरीजों की मौत हुई थी। इसके बाद कोरोना से मरीजों का आंकड़ा ईकाई में रहा। अब गुरुवार को फिर से मौतों का ग्राफ एकाएक दहाई के पार पहुंच गया। इस दौरान 221 लोग वायरस की गिरफ्त में आए।

24 घंटे भयावह साबित हुआ कोरोना वायरस। अस्पतालों में एक-एक कर 11 मरीजों की सांसें थम गईं।

181 रोगियों को वायरस ने हराया

शहर में कोरोना थमता नहीं दिख रहा है। वहीं मरीज वायरस को हराने में भी कामयाबी हासिल कर रहे हैं। गुरुवार को 181 मरीजों ने वायरस से मुक्ति पाई है। यह 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहेंगे। इसके अलावा अस्पतालों में भर्ती कई मरीजों की हालत गंभीर है।

इंदिरा नगर-गोमती नगर में प्रकोप कायम

शहर के इंदिरा नगर-गोमती नगर को वायरस से राहत नहीं मिल पा रही है। यहां कांटेक्ट ट्रेसिंग- टेस्टिंग अभियान कई दिनों से चल रहा है। इंदिरा नगर 12, आलमबाग 10 ,गोमती नगर 20, अलीगंज 11, रायबरेली रोड 21, कैंट10 , चौक 17, आशियाना 11, हसनगंज 14, हजरतगंज 13, मड़ियांव 12, जानकीपुरममें 10 मरीज पाए गए। शेष मरीज विभिन्न इलाकों के रहे हैं। वहीं टीमों द्वारा 7575 लोगों के सैम्पल संग्रह किए गए। वर्तमान में सक्रिय होम आइसोलेशन रोगी में 1877 रोगी पाए गए।

 

Related Articles

Back to top button