उत्तर प्रदेशराज्य

हज यात्रा पर रोक हटी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:हज कमेटी आफ इंडिया ने गुरुवार देर शाम ‘हज एक्शन प्लान–2021′ की घोषणा कर दी। हालांकि कोविड-19 के चलते इस बार हज यात्रा के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। इस बार सिर्फ 18 से 65 साल के लोगों को ही हज की अनुमति होगी। हज आवेदन फार्म 7 नवंबर से मिलेंगे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के हज जाने वाली महिलाएं चार महिलाओं के बजाय सिर्फ 3-3 का ग्रुप बनाकर आवेदन कर सकेंगी। इन महिलाओं के लिए 500 सीटें आरक्षित की गयी हैं। अगर आवेदन फार्म कोटे से अधिक जमा हुए तो जनवरी 2021 में कुराअंदाजी (लाटरी) निकालकर यात्रियों का चयन किया जाएगा। इस बार पीएम के संसदीय क्षेत्र से हज के लिए उड़ान नहीं भरी जाएगी।

खर्च की पहली किस्त बढ़ी, एक लाख 50 हजार जमा करना होगा
इस साल लाटरी में चयनित हज यात्रियों को हज खर्च की पहली किस्त 81 हजार रुपए के बजाय एक लाख 50 हजार जमा करना होगा। एक मार्च 2021 तक और आखिरी किस्त जमा करनी होगी। हज कमेटी ने अभी हज खर्च की पहली किस्त और कुल हज खर्च की घोषणा नहीं की है। हज यात्रियों की सऊदी अरब रवानगी 26 जून से शुरू होगी और 13 जुलाई को आखिरी उड़ान जाएगी। इस साल 30 जुलाई को हज होगा।

सिर्फ 10 उड़़ान स्थलों से हज जाने की अनुमति

हज कमेटी ने कोविड-19 के चलते अभी बिल्डिंग सिलेक्शन टीम व बिल्डिंग सिलेक्शन कमेटियां विदेश मंत्रालय भारत सरकार‚ हज कमेटी आफ इंडिया और काउंसुलेट जनरल आफ इंडिया जेद्दा के साथ हज यात्रियों के मक्का व मदीना में ठहरने के लिए होटलों/भवनों का चयन करने की तिथि की घोषणा नहीं की है।

Related Articles

Back to top button