मनोरंजन

जारी हुआ नेल पॉलिश का टीज़र

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ज़ी-5 अपने दर्शकों के लिए लगातार एक बाद एक फ़िल्में और वेब सीरीज़ लेकर आ रहे हैं। इसके जरिए वह लगातार दर्शकों को एंटरनेटमेंट कर रहा है। इस बीच एक ऐसी फ़िल्म आ रही है नेल पॉलिश। इस फ़िल्म घोषणा लॉकडाउन के बाद की गई थी। अब इसका पहला टीज़र जारी कर दिया गया है। इसमें मानव कौल और अर्जुन रामपाल बिल्कुल अलग-से दिख रहे हैं।

फ़िल्म आ रही है नेल पॉलिश। इस फ़िल्म घोषणा लॉकडाउन के बाद की गई थी।

ज़ी-5 ने जो टीज़र जारी किया है, वो काफी इंटेंस है। देखकर फ़िल्म से उम्मीदें बढ़ जाती है। टीज़र में दिखाया गया है कि अर्जुन रामपाल का किरदार पानी में अपना मुंह डूबा लेता है। वहीं, दूसरी ओर मानव कौल का किरदार भी संघर्ष करता दिख रहा है। इसके बाद पीछे वाइस ओवर आती है- दिमाग क्राइम करता है और ब्लेम बॉडी पर डाल देता है।

नेल पॉलिश एक कोर्ट रूम ड्राम है। इसमें जज की भूमिका रंजीत कपूर ने निभाई है। ख़ास बात है कि इसे ज़ी-5 ने अगले साल रिलीज़ करने का प्लान बनाया है। साल की शुरुआत इसके साथ करने की योजना है। बग्स भार्गव कृष्णा इसे निर्देशित कर रहे हैं। बग्स भार्गव इससे पहले बतौर एक्टर तारे ज़मी पर और देल्ही बेली जैसी फ़िल्म में नज़र आ चुके हैं। भार्गव इससे पहले अमित साध स्टारर बैराट हाउस का निर्देशन कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button