उत्तर प्रदेशराज्य

चांद’ के दीदार को ‘चांदनी’ बेकरार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :करवाचौथ पर आज जब आसमान में चांद और चांदनी की छटा निखरेगी, तो जमीन पर अपने चांद के दीदार को चांदनी बेकरार रहेंगी। करवाचौथ पूजन लेकर मंगलवार को बाजार में खूब भीड़ रही। महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री की खरीदारी की।

कारवाचौथ पूजन के लिए खरीदारी के चलते मंगलवार को बाजार में खासी भीड़ रही। महिलाओं ने अपनी पंसद के गहने व कपड़े खरीदे। इसके अलावा सौंदर्य प्रसाधन और श्रंगार की सामग्री भी खरीदी। बाजार में पूजन के लिए साठा के चावल व चूरा की खरीदारी की गई। साठ के चावल सौ रुपये प्रति किलो की दर से बिके। इसके अलावा पूजन में प्रयोग होने वाली सींकें, कैलेंडर आदि भी खरीदे। इसके चलते सुबह से शाम तक बाजार में रौनक रही।

करवाचौथ पर आज जब आसमान में चांद और चांदनी की छटा निखरेगी तो जमीन पर अपने चांद के दीदार को चांदनी बेकरार रहेंगी।

ड़ी की दुकानों पर रही भीड़ : त्योहार के कारण चूड़ी की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। महिलाओं ने अपनी पसंद की चूड़ी व कंगन खरीदे। महिलाओं की पहली पसंद लाल और मैरून रंग की चूड़ियां रहीं।

ब्यूटी पार्लर हुए गुलजार : त्योहार के निकट आते ही ब्यूटीपार्लर भी गुलजार होने लगे है। कोरोना संक्रमण के कारण ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की संख्या कम हो गई थी। महिलाएं संक्रमण के कारण पार्लर जाने से बच रही हैं। ब्यूटी पार्लर संचालिका अनीता अवस्थी ने बताया कि त्योहार के आने से ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को तो ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की लाइन लगी रही।

मेंहदी के लिए भी रही उत्सुकता : त्योहार पर मेंहदी का भी बहुत महत्व है। इसके लिए बाजार में सड़क किनारे मेंहदी लगाने वाले बैठे हुए थे। मंगलवार को बाजार में सड़क किनारे मेंहदी लगाने वालों के पास भीड़ रही। इसके साथ कुछ महिलाओं ने घरों पर जाकर मेंहदी लगाई।

Related Articles

Back to top button