मनोरंजन

‘धमाल’ एक्टर विजय राज़ को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, एक्ट्रेस पे लगाया आरोप

स्वतंत्रदेश लखनऊ: बॉलीवुड एक्टर विजय राज़ को गोंडिया पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया। हालांकि, स्थानीय अदालत से उन्हें ज़मानत मिल गयी। विजय राज़ पर उनकी एक सह-कलाकार ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय राज़ को महाराष्ट्र के गोंडिया में एक होटल से गिरफ़्तार किया गया था। बॉलीवुड एक्टर विजय राज़ को गोंडिया पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया। हालांकि, स्थानीय अदालत से उन्हें ज़मानत मिल गयी। विजय राज़ पर उनकी एक सह-कलाकार ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय राज़ को महाराष्ट्र के गोंडिया में एक होटल से गिरफ़्तार किया गया था।

Vjiay Raaz मध्य प्रदेश में शेरनी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस शूट के दौरान ही उन पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। 57 साल के विजय राज़ बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विजय राज़ मध्य प्रदेश में शेरनी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस शूट के दौरान ही उन पर शोषण करने का आरोप लगा है। एएनआई ने गोंडिया के एडिश्नल एसपी अतुल कुलकर्णी के हवाले से बताया कि विजय राज़ की गिरफ़्तारी सोमवार को गोंडिया से हुई थी। उन पर महिला क्रू मेंबर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

57 साल के विजय राज़ बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, रघु रोमियो, मुंबई एक्सप्रेस जैसी फ़िल्मों में यागदार भूमिकाएं निभायी हैं।

 

Related Articles

Back to top button