राजनीति

28 सीटों पर दोपहर 12 बजे तक 26.87 फीसद मतदान

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। राज्य सरकार के 12 मंत्रियों समेत कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस दौरान ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार इस बीच पुलिस ने गोहद विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रणवीर जाटव, कांग्रेस उम्मीदवार मेवाराम जाटव और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी यशवंत पटवारी को पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया। इससे पहले मुरैना के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग की खबर आई थी। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया है। वहीं सांवेर विधानसभा सीट के तलावली चांदा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोपहर 12 बजे तक 26.87% मतदान हुए।

मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

चुनाव के दौरान 63 लाख 67 हजार 751 मतदाता मतदान करेंगे। कोरोना महमारी के चलते मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। आखिरी एक घंटे में कोरोना संक्रमित मतदाता मतदान करेंगे। राज्य में इतनी सीटों पर पहली बार उपचुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव से तय होगा कि राज्य में भाजपा की सरकार रहेगी या कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी करेगी।  परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। 230 सदस्यीय सदन में भाजपा के पास वर्तमान में 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के सदन में 87 विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button