उत्तर प्रदेशलखनऊ

छठ घाट पर चला सफाई अभियान

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ: सूर्य उपासन के पर्व छठ पूजा को लेकर भले ही अभी कई दिन बाकी हों, लेकिन तैयारियां शुरू हो गईं हैं। नगर निगम के अधिकारियों और अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के संयोजन में लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर मंगलवार से सफाई अभियान शुरू हुआ। 18 नवंबर से शुरू होने वाले इस पर्व के आयोजन से पहले कई चरणों में सफाई अभियान चलेगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के सरकार के नियमों के पालन की चुनौती के बीच मुख्य आयोजन 20 और 21 नवंबर को होगा।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से लक्ष्मण मेला घाट पर 36 वर्षों से लगातार पूर्वांचल का यह प्रसिद्ध पर्व मनाया जाता है।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से लक्ष्मण मेला घाट पर 36 वर्षों से लगातार पूर्वांचल का यह प्रसिद्ध पर्व मनाया जाता है। सुरक्षा कारणों से बड़े आयोजन नहीं होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों काे स्थगित कर दिया गया है। 20 नवंबर को शाम और 21 नवंबर को सुबह सूर्य की उपासना का मुख्य पर्व है

मनकामेश्वर उपवन घाट पर होगी पूजा

मनकामेश्वर उपवन घाट पर भी कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के अनुसार ही पूजन होगा। महंत देव्या गिरि ने बताया कि महिलाओं को शारीरिक दूरी के साथ पूजन कराया जाएगा। वेदी बनाने का कार्य दीपावली के बाद शुरू होगा। ओम ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने बताया कि शिव मंदिर खदरा के छठ घाट पर बिना सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button