उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में दंगा भड़काने वालों के खिलाफ कुर्की की तैयारी

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : राजधानी में विरोध की आड़ में हिंसा भड़काने के आरोपितों के खिलाफ पुलिस कुर्की की तैयारी कर रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोरा के मुताबिक आठ आरोपितों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ठाकुरगंज पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे आरोपितों के घर के बाहर डुगडुगी पिटवाई और नोटिस चस्पा की।

फरार आरोपित गैंगेस्टर एक्ट में वांछित हैं। इनमें मोहम्मद आलम मोहम्मद ताहिर रिजवान नयाब अहसन इरशाद हसन व इरशाद शामिल हैं।

फरार आरोपित गैंगेस्टर एक्ट में वांछित हैं। इनमें मोहम्मद आलम, मोहम्मद ताहिर, रिजवान, नयाब, अहसन, इरशाद, हसन व इरशाद शामिल हैं। सभी हिंसा के बाद से फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। गौरतलब है कि 19 दिसंबर 2019 को सीएए व एनआरसी के विरोध में विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया था। विरोध के आड़ में साजिश के तहत उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। इस दौरान कई गाड़ियां जिला दी गई थी। पथराव और गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए थे।

परिवर्तन चौक पर पुलिस की गाड़ियों में आग तक लगा दी गई थी। वहीं हुसैनाबाद पुलिस चौकी में भी उपद्रवियों ने आगजनी की थी। इस मामले में हजरतगंज, कैसरबाग, ठाकुरगंज, हसनगंज व चौक थाने में दर्जनों एफआइआर दर्ज की गई थी। ठाकुरगंज थाने में दर्ज मामले में कुल 27 आरोपित थे। इनमें 11 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं सात आरोपितों ने कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले रखा है। ध्यान रहे, सीएए व एनआरसी के विरोध में हिंसा करने वालों की पुलिस ने चौराहों पर पोस्टर भी चस्पा की थी।

Related Articles

Back to top button