महिला की हत्या करने वाले पांच छात्र गिरफ्तार
स्वतंत्रदेश ,लखनऊसीतापुर रोड स्थित ब्रजधाम कालोनी में सारिका श्रीवास्तव को गोली मारने वाले पांच छात्रों को तीन दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि वर्चस्व को लेकर विवाद करने के लिए पहुंचे थे, तभी महिला बीच में आ गई थी। इसके चलते हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए छात्र अमन, अभिषेक नायक, विजय पाल, विशाल गुप्ता और कुंदन कुमार है। तीन दिन से हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तारी की है। अब तक की जांच में सामने आया कि एक तरफ लखनऊ विश्वविद्यालय और दूसरी तरफ बंसल इंस्टीट्यूट के छात्र थे। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, उसी को लेकर दोनों भिड़े थे।
वहीं, बताया जा रहा है कि अमन गिरोह का सरगना है। वह ही विवाद करने के लिए पहुंचा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।घटना स्थल पर पुलिस ने एक युवती को भी पकड़ा गया था। उससे पूछताछ की गई, तो बताया कि हास्टल में एक साथी का बर्थडे था। उसी में शामिल होने के लिए आई थी। उसी दौरान वह लोग हास्टल में घुसकर विवाद करने लगे थे।