उत्तर प्रदेशराज्य

खेलो इंडिया व फिट इंडिया के तहत हो रहा खेल का विकास

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : खेल, युवा कल्याण व पंचायतीराज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि खेलो इंडिया व फिट इंडिया के तहत देश मे विविध कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके जरिये गांव व शहर में खेल का विकास किया जा रहा है। जो कार्य पिछले 65-66 साल में नहीं हुए वह पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में छह वर्ष में हो रहे हैं। मंत्री स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

सुलतानपुर पीएम व सीएम के नेतृत्व में छह साल में 66 वर्ष के मुकाबले ज्यादा कार्य।

सांसद मेनका गांधी की अध्यक्षता में उन्होंने 4 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से होने वाले विविध कार्यों का उल्लेख किया। मंत्री व सांसद ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर आधुनिकरण कार्य का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के पहले तक प्रदेश में 80 स्टेडियम थे। उसका आधा यानि 39 खेल मैदान साढ़े तीन साल में ही बनाए जा रहे हैं। मंत्री तिवारी ने जनता से अपील किया है कि उन्हें खेल मैदान यदि सुलभ न हो तो भी किसी न किसी रूप में शारीरिक श्रम जरूर करें। परिवार के सदस्यों के लिए भी प्रेरित करें। तभी पीएम के फिट इंडिया सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि खेल के विकास के लिए हर संभावना पर कार्य किया जाएगा। सरकारी प्रयास के साथ जनजागरण के माध्यम से खेल अभियान चलाने की जरूरत है। कार्यक्रम में खेल निदेशक डॉ आर पी सिंह बजट देने के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी अयोध्या चंचल मिश्र सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्टेडियम में लगाएं अमलताश व कचनार के पौधे – मेनका

वहीं, सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को स्टेडियम के जीर्णोद्धार शिलान्यास  कार्यक्रम में खेल निदेशक से कहा कि परिसर में लगे अशोक के पेड़ नकली हैं। उन्होंने अमलताश, कचनार आदि पौधों को लगाने को कहा। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि शिलान्यास का कार्यक्रम मार्च में ही प्रस्तावित था। लॉकडाउन की वजह से टलता रहा। अब उसका मुहूर्त आया। उन्होंने मंत्री उपेंद्र तिवारी की तारीफ की। कहा उनकी खेल में बहुत दिलचस्पी है। कहा जब से वह मंत्री बने हैं, अपने कार्य से राज्य में उनका नाम हो रहा है। वह मेहनती इंशान है। कीमती समय निकाल कर आने और स्टेडियम के लिए बजट देने के लिए सांसद ने उन्हें धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button