उत्तर प्रदेशराज्य

CM योगी का घायलों के इलाज का निर्देश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार तड़के बहराइच में सड़क दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसके साथ बहराइच जिला प्रशासन को सभी घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश भी दिया है। इस हादसे में छह लोगों ने जान गंवा दी है जबकि दस घायलों में पांच गंभीर हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि बहराइच जिले में बहराइच-गोंडा हाईवे पर सोमवार तड़के जायरीनों से भरी वैन भीषण हादसे का शिकार हुई। वैन के सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टकराने से छह जायरीनों की मौत हो गई, जबकि 10 घायलों में पांच गंभीर हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। सभी मृतक व घायल लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले है।

Related Articles

Back to top button