यूपी में फिर बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में छाएगा घना कोहरा
स्वतंत्रदेश ,लखनऊअगले दो दिनों तक यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। कहीं-कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दो दिनों बाद हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 से 23 जनवरी तक हल्का कोहरा और हल्की बारिश के आसार जताएं हैं।इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा व मथुरा शामिल हैं।
कोहरे का यलो अलर्ट जारी
वहीं गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, संबल, बदायूं, एटा, फर्रुखाबाद, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बहराइच, अंबेडकरनगर, जौनपुर, सुलतानुपर, प्रयागराज, गोंडा, बलरामपुर श्रावास्ती आदि जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। तहत रात व सुबह वाहन चलाने वालों को सतर्कता बरतनी चाहिए। शनिवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान इटावा में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस रहा और सबसे अधिक लखीमपुर खीरी में 11 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान फतेहपुर में सबसे कम 16.6 डिग्री सेल्सियस व सबसे अधिक बहराइच में 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी मौसम का मिजाज बिगाड़ सकती है। कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने से रेल यातायात और फ्लाइट्स पर भी असर पड़ेगा। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।