उत्तर प्रदेशराज्य

महिला ने नोचा इंस्पेक्टर का 3-Star

स्वतंत्रदेश लखनऊ :हत्यारोपित की तलाश में पुलिस टीम लेकर जैतपुर थानाध्यक्ष उच्चाधिकारियों को बिना सूचित किए मालीपुर थाना में घुरहूपुर गांव धमक पड़े। यहां हत्यारोपित के रिश्तेदारों को मारने-पीटने एवं महिलाओं से अश्लीता किए जाने का आरोप है। एक महिला ने आबरू बचाने में थानाध्यक्ष के कंधे पर लगे तीनों सितारे नोच लिए। थानाध्यक्ष के सहकर्मी उप निरीक्षक व आरक्षियों पर भी घर की महिलाओं से अश्लीलता करने तथा कपड़ा फाड़ नग्न करने का आरोप लगा है। आधी रात को कार्रवाई के दौरान घर में घुसने के लिए महिला पुलिस की जरूरत भी नहीं महसूस की गई।

अंबेडकरनगर में दबिश देने गए इंस्पेक्टर ने महिला के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की

एसपी को संबोधित शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि बरामदे में सोया बालक रात करीब साढ़े 11 बजे चीखने-चिल्लाने लगा। परिवार के लौग दोड़े तो यहां पुलिस कर्मी उसकी पिटाई करते मिले। वजह पूछने पर पुलिस कर्मियों ने परिवार के लोगों को भी पीटना शुरू कर दिया व घर में घुस गए। परिवार के पुरुषों पर पुलिस सिपाहियों ने बंदूक सटा दी। इस पर महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया। एक महिला का आरोप है कि थानाध्यक्ष उसे कमरे में घसीटकर ले गए। यहां पर गलत काम करने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने थानाध्यक्ष के कंधे पर लगे तीनों सितारों को नोच लिया। आरोप है कि कपड़े फाड़कर थानाध्यक्ष ने उसे नंगा कर दिया। उधर दूसरा दारोगा घर में महिला की देवरानी से अश्लील हरकत करता रहा। थानाध्यक्ष समेत तीन नामजद व तीन अज्ञात पर घर के जेवरात लूटने का भी आरोप लगाया गया है। गुहार लगाने पर ग्रामीणों को आता देख पुलिस कर्मी धमकी देकर लौट गए। पीड़ित परिवार शनिवार को थानाध्यक्ष के कंधे से नोचे गए खाकी में जड़े सितारों को सुबूत के तौर पर दिखाने और मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पहुंचा। हालांकि यहां एसपी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

Related Articles

Back to top button