अन्तर्राष्ट्रीय

मुनव्वर का विवादित बयान

स्वतंत्रदेश लखनऊ :फ्रांस के खिलाफ इस वक्त लगभग पूरी दुनिया के मुसलमानों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसका असर धीरे धीरे हिंदुस्तान में देखने को मिल रहा है। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने हज़रत मोहम्मद साहब का कार्टून वाली वारदात को लेकर कहा है कि अगर उस जगह मैं होता तो मैं भी वही करता।

मोहम्मद साहब का कार्टून वाली वारदात को लेकर मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहा है कि अगर उस जगह मैं होता तो मैं भी वही करता।

मुनव्वर राना ने कहा, ”आप विवाद को जन्म देकर लोगों को उकसा रहे हैं। मोहम्मद साहब का कार्टून बना कर उसे कत्ल के लिए मजबूर किया गया, अगर उस स्टूडेंट की जगह मैं भी होता तो वही करता जो उस स्टूडेंट ने किया। इसके अलावा मुनव्वर राना ने आगे भगवान राम को लेकर कहा कि कोई अगर भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।

मोदी पर भी साधा निशाना

मुनव्वर ने पीएम मोदी के आतंकवाद फैलाने वाले बयान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये राफेल की दरकार है, जो उन्हें ऐसा बयान देना पड़ा है। बकौल राना, ”मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए ऐसा कार्टून बनाया गया। दुनिया में हजारों बरस से ऑनर किलिंग होती है, अखलाक मामले में क्या हुआ, लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। किसी तो इतना मजबूर न करो कि वो कत्ल करने पर मजबूर हो जाए।”

दरअसल पिछले दिनों फ्रांस में एक टीचर ने क्लास के अंदर के पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया था। जिसके बाद एक स्टूडेंट ने उस टीचर का कत्ल कर दिया था। हालांकि बाद उस स्टूडेंट को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इस वारदात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इसे इस्लामी आतंकवाद करार दिया था और कहा था कि इस्लाम हमारा मुस्तकबिल हथियाना चाहता है, जो कभी नहीं होगा, साथ ही उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद साहब के कार्टून जारी रखने रखने की बात कही थी।

Related Articles

Back to top button