उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम, पीएम की फोटो से छेड़छाड़

स्वतंत्रदेश लखनऊ:उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के चोलापुर थाने से कुछ दूरी पर सांसद निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय में लगे प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय की फोटो को शनिवार भोर में शरारती तत्वों ने ब्लेड से फाड़ दिया। इस बात की जानकारी सुबह स्थानीय नेताओं को हुई तो मामले को लेकर थाने पहुंच गये। डॉ महेंद्र पांडेय के प्रतिनिधि चंद्रशेखर ने थाने में तहरीर देकर शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।

शरारती तत्वों द्वारा योगी और पीएम मोदी के फोटो को फाड़ने का विवाद सामने आया है।

सांकेतिक रामलीला से दूसरे पक्ष के लोग नाराज

चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि कल चोला पुर में सांकेतिक राम लीला का आयोजन था। जिसमे सीमित संख्या में लोग शामिल हुए थे। दूसरे पक्ष के लोग भी अपना त्योहार मनाना चाहते होंगे, हो सकता है कि इसी बात से आक्रोशित लोगों ने फोटो को ब्लेड से खुरच दिया हो।वहीं मुख्यमंत्री योगी के काशी आगमन पर इंस्पेक्टर महेश सिंह की ड्यूटी सुरक्षा में लगी है। उनका कहना है कि मामला संज्ञान में नही आया है।

Related Articles

Back to top button