राष्ट्रीय

सी-प्लेन ने केवडिया से भरी उड़ान

स्वतंत्रदेश :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। मोदी ने थोड़ी देर पहले केवडिया में देश की पहली सी-प्लेन सर्विस की शुरुआत की। उन्होंने दोपहर करीब 1 बजे खुद इसमें उड़ान भरी। अब वे थोड़ी देर में साबरमती रिवर फ्रंट पर उतरेंगे।

सी-प्लेन 220 किमी दूरी 45 मिनट में तय करेगा
यह सर्विस केवडिया से साबरमती रिवर फ्रंट तक शुरू की गई है। एक तरफ का किराया 1500 रुपए रखा गया है। सी-प्लेन से 220 किमी का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। सी-प्लेन पानी और जमीन पर लैंड कर सकता है। इसके लिए रनवे की जरूरत भी नहीं होती।

इससे पहले मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिविल सर्विसेज के ट्रेनी अफसरों को संबोधित किया। मोदी ने ट्रेनी अफसरों से कहा कि आने वाले 25 साल बेहद अहम हैं। आप पर बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी योगदान देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है

1. ‘आजादी के 100 साल के काम पूरे करने की शुरुआत अभी से करें’
मोदी ने कहा, “जिस समय आप सिविल सेवा में आए हैं, वो बहुत खास है। आज जब फील्ड में जाना शुरू करेंगे, तब भारत स्वतंत्रता के 75वें साल में होगा। आप ही वो ऑफिसर्स हैं, जो उस समय में भी देशसेवा में होंगे, अपने करियर के महत्वपूर्ण पड़ाव पर होंगे, जब भारत आजादी के 100 साल मनाएगा। आने वाले 25 सालों में देश की सुरक्षा, लोगों का कल्याण, वैश्विक स्तर पर भारत का स्थान और कई बड़े काम आपके जिम्मे रहेंगे। ऐसे काम पूरे करने की शुरुआत अभी से करें।”

2. ‘मीडिया में दिखने के शौक से बचिए’
आपको रूल्स और रोल पर लगातार फोकस करना है। इन्हीं का बैलेंस बनाकर चलना है। मीडिया में दिखास और छपास के रोग से दूर रहिए। ये रोग लगे तो विकास से दूर रह जाएंगे।

3. ‘सपनों को कागज पर लिखिए’
“आज की रात सोने से पहले खुद को आधा घंटा जरूर दीजिए। मन में जो चल रहा है। अपने दायित्व के बारे में आप जो सोच रहे हैं, उसे लिख कर लिख लीजिए।

4. ‘जिम्मेदारियों को याद रखें’
“स्टील फ्रेम का काम देश को यह समझाना भी होता है कि बड़े से बड़े बदलाव क्यों न हो, आप देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।

5. ‘देश को आत्मनिर्भर बनाएं’
आगे जाकर आपको जिले संभालने हैं, कई विभागों में तैनाती होगी, उस समय ये टीम भावना और भी काम आने वाली है। जब आप एक टीम की तरह पूरी ताकत लगा देंगे, तभी सफल होंगे और देश विफल नहीं होगा

Related Articles

Back to top button