उत्तर प्रदेशराज्य

डेढ़ घंटे में अपहरणकर्ताओं का बदला मन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल के किशोर का कार सवारों ने फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े बाजार से अपहरण कर लिया। जैसे ही यह बात पीड़ित परिवार वालों को हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस भी सक्रिय मोड में आकर शहर में नाकेबंदी कराने में जुट गई। लेकिन इसी बीच अपहरणकर्ता पीड़ित किशोर लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

यह फोटो प्रयागराज की है। प्रिंस (धारीदार टीशर्ट में) को अपहरणकर्ता खुद थाने लेकर पहुंचे।

सब्जी मंडी के पास से हुआ अपहरण

दरअसल, झूंसी थाना क्षेत्र के न्याय नगर निवासी संतोष यादव का 16 साल का बेटा प्रिंस उर्फ अनितेश शुक्रवार की सुबह साढ़े बजे बजे सब्जी मंडी गया था। तभी एक कार में सवार होकर तीन लोग मौके पर पहुंचे और जबरन उसे घसीटकर कार में बिठा लिया। यह जानकारी जब संतोष को हुई तो परिवार के सभी लोग परेशान हो गए।

डेढ़ घंटे में पलट गई पूरी कहानी

तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिवार वालों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और पहचान के आधार पर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान प्रिंस के साथ बाइक सवार दो युवक झूंसी थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने प्रिंस की मां दीपा से उसका लैपटॉप भी मंगवाया है। यह घटनाक्रम महज डेढ़ घंटे के भीतर हुआ है।

Related Articles

Back to top button