उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्थानीय नेता व पूर्व पति से पूछताछ शुरू

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :विधानभवन के पास महाराजगंज निवासी अंजलि तिवारी उर्फ आयशा के आत्मदाह मामले में एक स्थानीय नेता समेत उसके पहले पूर्व पति अखिलेश तिवारी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पति आसिफ के घरवालों से पूछताछ कर उसे हाज़िर करने के लिए कहा गया। इस मामले में हजरतगंज पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। लखनऊ पुलिस महाराजगंज पुलिस से भी संपर्क में है।

महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने में अभी महराजगंज के एक सफेदपोश समेत कुछ अन्य लोगों पर भी शिकंजा कस सकता है। इस दिशा में भी लखनऊ पुलिस ने अपनी छानबीन तेज कर दी है। पूरे मामले की विवेचना हजरतगंज पुलिस ही कर रही है।

महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने में अभी महराजगंज के एक सफेदपोश समेत कुछ अन्य लोगों पर भी शिकंजा कस सकता है। इस दिशा में भी लखनऊ पुलिस ने अपनी छानबीन तेज कर दी है। पूरे मामले की विवेचना हजरतगंज पुलिस ही कर रही है, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी कई और लोगों पर कार्रवाई होगी। हर वह आरोपित सलाखों के पीछे होगा, जिसने महिला को आत्मदाह के लिए मजबूर किया।इस मामले में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक प्रसाद को गुरुवार को जेल भेजा जा चुका है।

मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी अंजलि तिवारी ने दो वर्ष पूर्व घुघली थानाक्षेत्र के पचरूखिया निवासी अखिलेश तिवारी से शादी की थी। इस दौरान दोनों में विवाद हुआ और अंजली अलग रहने लगी। कुछ दिन बाद अंजली ने महराजगंज में ही राजघराना साड़ी सेंटर पर कार्य शुरू कर दिया। कार्य के दौरान ही वीरबहादुर नगर निवासी आसिफ से संबंध हो गया। उन दोनों ने निकाह कर लिया। अंजली ने अपना धर्म परिवर्तन कराकर नाम भी आयशा कर लिया। बाद में आसिफ सऊदी अरब भाग गया। उसके बाद अंजली उसके घर में रहने की जिद करने लगी। चार अक्टूबर को वह अपने कथित पति के घर के सामने धरने पर बैठ गई। बाद में मौके पर पहुंची महाराजगंज पुलिस उसे लेकर महिला थाने गई थी, लेकिन मामले का हल नहीं निकल पाया।

Related Articles

Back to top button