उत्तर प्रदेशराज्य

पटाखा फैक्‍ट्री में आग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :गुरुवार को मेरठ के सरधना में पटाखों से हुए विस्‍फोट के बाद शुक्रवार की सुबह सहारनपुर जिले के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सतपुरा में स्थित पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त आग लगी है। सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां के साथ-साथ  कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच रही हैं। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। अफसर मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करेंगे। यह फैक्‍ट्री वैध है और लाइसेेंस भी हैैै।

शुक्रवार की सुबह सहारनपुर जिले के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सतपुरा में स्थित पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त आग लगी है। सूचना मिलने पर एसडीएम सीओ सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए। आग से फैक्‍ट्री में काम रहे छह मजदूर झुलस गए।

छह मजदूर झुलसे

थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सतपुरा में यह पटाखा फैक्ट्री देहरादून निवासी अमित कुमार के नाम से है। शुक्रवार की सुबह फैक्‍ट्री में अचानक लगी आग से 6 मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही। गंभीर हालत में झुलसी दो महिला मजदूरों के नाम मांगी और पूनम हैं। सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। दीपावली से पूर्व इस प्रकार की घटनाएं अब बढ़ गई है। कई स्थानों पर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस भी ऐसे लोगों की पहचान में जुटी है जो इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल रहते हैं।

Related Articles

Back to top button