उत्तर प्रदेशलखनऊ

गुलाबी ठंड के साथ हो रही सुबह और शाम

स्वतंत्रदेश, लखनऊ :मौसम खुशनुमा हो गया है। राजधानीवासियों की सुबह और शाम गुलाबी ठंड के साथ हो रही है। सुबह की गुनगुनी धूप भी लोगों को रास आ रही है। मौसम का यह बदलाव सर्दी के मौसम की आहट है। ऐसी मौसम का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है जब ना गर्मी होती है और ना ही अधिक ठंडक। अक्टूबर जाने को है और नवंबर की शुरुआत के साथ ही रातें और ठंडी होने लगेगी। उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। इसके साथ ही सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा।

लखनऊ में मौसम खुशनुमा हो गया है। राजधानीवासियों की सुबह और शाम गुलाबी ठंड के साथ हो रही है। सुबह की गुनगुनी धूप लोगों को रास आ रही है। मौसम का यह बदलाव सर्दी के मौसम की आहट शुरू हो गई है। जल्द ही और ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

मौसम में आ रही है तब्दीली की गवाही घास पर पड़ी ओस की बूंदे और फूलों पर मंडराती तितलियां दे रही हैं। सुबह सैर करने वालों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। एसी व कूलर बंद हो चुके हैं और पंखे भी धीमें हो चले हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक आ गया है जो सामान्य के करीब है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 15 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। विभाग के अनुसार आसमान साफ है और हवा मे गति भी बहुत कम है। नवंबर की शुरुआत के साथ हवाएं गति पकड़ेंगी जिससे तापमान में गिरावट होगी।

Related Articles

Back to top button