उत्तर प्रदेशराज्य

युवक को मगरमच्छ ने दबोचा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सकरन थाना क्षेत्र में बुधवार को मछली पकड़ रहे मछुआरे पर मगरमच्छ ने पानी से निकलकर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर लोग मदद के लिए आए और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के जबड़े से युवक का हाथ छुड़ाया। हादसे में मछुआरा युवक जख्मी हो गया। सूचना पर वन कर्मी मौके पा पहुंचे।

सकरन क्षेत्र के भिठमनी निवासी रामचंद्र पुत्र रामभरोसे दोपहर को साथियों के साथ गांव के पश्चिम से निकले बकवा नाले में मछलियां पकड़ने गया था। रामचंद्र के अनुसार अचानक पानी से निकलकर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने रामचंद्र का हाथ जबड़े में कस लिया।

सकरन क्षेत्र के भिठमनी निवासी रामचंद्र पुत्र रामभरोसे दोपहर को साथियों के साथ गांव के पश्चिम से निकले बकवा नाले में मछलियां पकड़ने गया था। रामचंद्र के अनुसार अचानक पानी से निकलकर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने रामचंद्र का हाथ जबड़े में कस लिया। अचानक हुई घटना से रामचंद्र हक्का बक्का रह गए। रामचंद्र के शोर मचाने पर उनके साथियों ने मगरमच्छ से चंगुल से छुड़ाया तब तक मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर रस्सी के सहारे मगरमच्छ को पकड़ लिया। घायल रामचंद्र को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया है। वन दारोगा छत्रपति सिंह चौहान ने बताया कि मगरमच्छ अभी बच्चा है। उसे चहलारी घाट के पास घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ घाघरा नदी से नाले में आ गया होगा।

घाघरा किनारे अक्सर दिखते मगरमच्छ

घाघरा नदी में मगरमच्छों की संख्या अच्छी खासी है। अक्सर मगरमच्छ घाघरा नदी किनारे नजर आते हैं। नदी तटवर्ती गांवों के लोग इस बात से परिचित हैं। मगरमच्छों को लेकर ग्रामीण सतर्क रहते हैं। एक माह पूर्व नदी किनारे बसे कम्हरिया शेखूपुर गांव में मगरमच्छ एक मकान में घुस गया था। सुबह परिवारजन की नींद खुली तो मगरमच्छ देखकर शोर मचाया।

Related Articles

Back to top button