उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या में मिला युवक का शव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टंडौली गांव के एक बरसीम के खेत में 35 वर्षीय युवक का शव पाया गया। युवक की पहचान पड़ोसी गांव सिलौनी थाना महराजगंज के बसंत सिंह पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई। मृतक के शव व घटना स्थल के परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रहे है। मृतक ने दस दिन पूर्व अपनी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए एसएसपी से सुरक्षा की मांग की थी। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अयोध्या में बुधवार दोपहर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टंडौली गांव के एक बरसीम के खेत में 35 वर्षीय युवक का शव पाया गया। मृतक ने दस दिन पूर्व अपनी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए एसएसपी से सुरक्षा की मांग की थी।

बुधवार सुबह  टंडौली गांव में करिया बाबा मंदिर के समीप स्थित शराब ठेके के पीछे लगभग 100 मीटर दूर बरसीम के खेत मे युवक का शव पड़ा था। गांव का एक व्यक्ति जब शव को देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने के कुछ ही देर बाद शव की शिनाख्त हुई। परिजन भी पहुंच गए। मृतक मंगलवार की शाम 6 बजे के करीब घर से निकला था। देर होने पर जब युवक घर नही पहुंचा तो परिजन आशंकित होकर महराजगंज थाने में सूचना दी थी। सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन बेहाल हो गए। शव के नाक व मुह से खून निकला था जबकि बाई आँख के नीचे काला पड़ा था। पीठ में में पिटाई के निशान स्पष्ट दिखाई पड़ रहे थे। शव मिट्टी से पूरी तरह सना हुआ था। शव मिलने के स्थान के समीप युवक का चप्पल, पेन गिरा था जबकि मोबाइल गायब है।

पिता अशोक सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में मृतक ने गवाही दी थी जिसके बाद उसे धमकी दी गयी थी,जिसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गयी थी। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । अभी तहरीर नही मिली है। रिपोर्ट आने बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button