उत्तर प्रदेशराज्य

 सरयू घाट पर मना सवा लाख दीप जलाकर दीपोत्सव

 स्वतंत्रदेश,लखनऊरामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान मंगलवार से प्रारंभ हुआ था। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। इस दिन प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। सोनभद्र से अयोध्या पहुंचे आदिवासी समाज के लोग सरयू घाट से कलश में जल लेकर मणीराम दास छावनी जा रहे हैं, जहां आदिवासी समाज द्वारा दी गई जड़ी-बूटियों से यज्ञ किया जाएगा।

अयोध्या में चल रहा सजावट का काम 

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले उत्सव की तैयारियां जोरों पर है। संभागीय वन के अधिकारी सुधांशु पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में रामपथ, धर्मपथ और राम जन्मभूमि पथ पर वन विभाग के द्वारा सजावट का काम चल रहा है। बोगनवेलिया से डिवाइडर बनाया जा रहा है। वृक्षारोपण में समय लगता है। दो से तीन साल बाद पूरे मार्ग की सुंदरता बढ़ जाएगी। आने वाले समय में ये पथ पिंक और येलो मार्ग के तौर पर प्रसिद्ध हो जाएगा। 

राम आज भी देश का सबसे लोकप्रिय नाम

भगवान श्री राम का नाम सर्वोपरि होने के साथ ही लोकप्रिय भी है। फोरबियर्स डॉट इन वेबसाइट के अनुसार देश में राम नाम नंबर एक पर है। 2021 तक भारत की आबादी 140.76 करोड़ के अनुसार देश में हर 245वें व्यक्ति का नाम राम पर रखा गया है। दुनिया की अगर बात करें तो 57 लाख 43 हजार 68 लोगों के नाम राम हैं। लोकप्रिय नामों के लिहाज से यह दुनिया में 58वें स्थान पर है। विश्व की आबादी वर्ष 2021 में 788.84 करोड़ थी। ऐसे में दुनियाभर में हर 1373वें व्यक्ति का नाम राम है। भारत के अलावा कंबोडिया, फिजी, मैडागास्कर, श्रीलंका आदि देशों में लोग राम नाम रखना पसंद करते हैं।

बॉलीवुड के साथ दक्षिण भारत की फिल्मी हस्तियों को न्योता

बॉलीवुड के साथ दक्षिण भारत की कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियां भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नजर आएंगी। दक्षिण भारत के कई राज्यों के रहने वालों की भगवान राम के प्रति विशेष आस्था को देखते हुए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इन्हें निमंत्रण दिया गया है। इनमें प्रमुख रूप से पूरे भारत में पहचान रखने वाले चेहरों को चयनित किया गया है। दक्षिण के जिन बड़े नामों को आमंत्रण दिया गया है उनमें रजनीकांत, चिरंजीवी, प्रभास, धनुष और मोहन लाल शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button