उत्तर प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या

स्वतंत्रदेश ,लखनऊराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी  की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामनगर इलाके में उनके घर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है।

खदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई

जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे।

अपने घर के बाहर खड़े थे सुखदेव सिंह

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर में सुखदेव सिंह से मिलने स्कूटी पर सवार दो आरोपी उनके आवास पर पहुंचे। सुखदेव और हमलावरों के बीच लगभग 10 मिनट तक बातचीत चली। इसके बाद हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए।

सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई।

Related Articles

Back to top button