उत्तर प्रदेशलखनऊ

तेज रफ्तार ट्रैक्ट्रर ट्रॉली की टक्कर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कपूरथला चौराहे के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्ट्रर ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार निखिल (12) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी भी घायल हो गया।

लखनऊ -कपूरथला चौराहे के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्ट्रर ट्रॉली की टक्कर – इमेजिनेशन फोटो 

`

अलीगंज निवासी भजन ई-रिक्शा चालक हैं। उनका बेटा निखिल कक्षा छह का छात्र था। गुरुवार रात वह साथी देवेंद्र के साथ स्कूटी से कपूरथला की ओर जा रहा था। इस बीच चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने बताया कि चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button