उत्तर प्रदेशराज्य

छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर गोली मारा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :फिरोजाबाद जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों ने शुक्रवार की रात घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फिरोजाबाद में छेड़खानी के विरोध पर गुंडों ने घर में घुसकर छात्रा को 5 गोलियां मारकर हत्या की।

घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र की है। क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा 11वीं में पढ़ती थी। मृतका के पिता के अनुसार शुक्रवार को स्कूल जाते समय तीन शोहदों ने छात्रा का रास्ता रोक लिया था। उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसका छात्रा ने विरोध किया था।

आरोप है कि शुक्रवार की रात घर में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक आरोपियों ने सोती हुई छात्रा पर तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।

 

Related Articles

Back to top button