उत्तर प्रदेशराज्य

शहर में कोरोना के 40 नए मरीज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : शहर में कोरोना का प्रकोप जारी है। हर रोज सैकड़ों मरीज वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं मौतों का ग्राफ भी दि‍नोंदि‍न बढ़ रहा है। शनि‍वार को सुबह तक 40 नए मरीज पाए गए। शहर के कई मोहल्ले वायरस की चपेट में हैं। कांटेक्ट ट्रेस‍िंंग कर हर रोज हजारों सैंपल संग्रह किए जा रहे हैं। मगर, वायरस की चेन ब्रेक नहीं हो पा रही है।

कोरोना से होने वाली मौतों का सि‍लसि‍ला भी कायम है। वेंटि‍लेटर पर पहुंचने वाले मरीजों की जि‍ंदगी बचाना चुनौती बन रहा है। शनि‍वार को अब तक 40 नए मरीज पाए जा चुके हैं। वहीं छह हजार से अधि‍क सैंपल की जांच चल रही है।

वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का सि‍लसि‍ला भी कायम है। वेंटि‍लेटर पर पहुंचने वाले मरीजों की जि‍ंदगी बचाना चुनौती बन रहा है। शनि‍वार को अब तक 40 नए मरीज पाए जा चुके हैं। वहीं छह हजार से अधि‍क सैंपल की जांच चल रही है। शुक्रवार को शहर में 252 मरीजों में वायरस पाया गया था। इस दौरान लखनऊ के आठ मरीजों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

कई मोहल्ले वायरस की गि‍रफ्त में

शहर के कई मोहल्ले वायरस की गि‍रफ्त में हैं। घर-घर जांच होने के बावजूद उन्हें बीमारी से राहत नहीं मि‍ल रही है। यहां के इंदिरा नगर, गोमती नगर, रायबरेली रोड, मडियांव, हजरतगंज, तालकटोरा, अलीगंज, विकास नगर, आशियाना, चिनहट में हर रोज मरीज पाए जा रहे हैं। वर्तमान में सक्रिय होम आईसोलेशन में 2213 रोगी हैं।

Related Articles

Back to top button