राजनीति

डूबती नैया है कांग्रेस -स्मृति ईरानी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुजरात में एक चुनावी सभा में शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस एक डूबती नैया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विपरीत हालात में भी छुट्टियां मनाने विदेश चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता देश को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान के मंच का उपयोग कर रहे हैं। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के जनकल्याण के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते महिलाओं तथा गरीबों के सम्मान वह गर्व के लिए काम किया है। कांग्रेस 70 साल तक सत्ता में रही, लेकिन महिलाओं के लिए शौचालय तक नहीं बनवा सकी। जो पार्टी गरीब व महिलाओं के सम्मान की बात तक नहीं कर सकती, वह उनका कोई भला भी नहीं कर सकती।

स्मृति ईरानी ने गुजरात में एक चुनावी सभा में कांग्रेस एक डूबती नैया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विपरीत हालात में भी छुट्टियां मनाने विदेश चले जाते हैं। कांग्रेस नेता देश को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान के मंच का उपयोग कर रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर भारत को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में दिल्ली से एक रुपये निकलता था, जो लोगों तक पहुंचते-पहुंचते 10 पैसा रह जाता था। स्मृति ने कहा कि यह बात कांग्रेस नेता बड़े गर्व से कहा करते थे। स्मृति ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जहां भाजपा कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन ले जाकर गरीबों व जरूरतमंदों को खाना खिला रहे थे, तब कांग्रेस का कोई नेता व कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों को जातियों में बांटने का काम किया है तथा देश विरोधी लोगों व संगठनों के साथ मिलकर भारत को बदनाम करने का प्रयास किया है।

स्मृति ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जनता का क्या भला करेंगे। राहुल गांधी संसद तक में गायब रहते हैं। विपरीत हालात में भी राहुल छुट्टियां मनाने के लिए विदेश चले जाते हैं। महिलाओं के लिए देश में 11 करोड़ शौचालय बनवाने, आठ करोड़ घरों में गैस कनेक्शन पहुंचाने तथा गरीबों के लिए जनधन खाता खुलवाने को स्मृति ने प्रगतिशील सोच बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते तथा बाद में देश की कमान संभालते ही महिलाओं के सम्मान को अपनी प्राथमिकता में रखा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में किसी नेता का कद व व्यक्तित्व उसके पुरुषार्थ से तय होता है ना कि उसके खानदान से। कांग्रेस देश में लगातार खत्म हो रही है, लेकिन इसके बावजूद वह देश विरोधी बयान बाजी करने का दुस्साहस कर रही है।

Related Articles

Back to top button