अमेठी में महिलाओं ने मंत्री को घेरा
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ महिलाएं स्मृति ईरानी से मिलने के लिए काफिले के पीछे दौड़ लगा रही हैं। हालांकि, पुलिस महिलाओं को मिलने से रोक देती है। जिसके बाद महिलाओं ने गुस्से का इजहार करते हुए इसकी शिकायत सीएम योगी से करने की बात कही।

जानकारी के मुताबिक जिले के जायस, जामो, गौरीगंज थाने की महिला फरियादी स्थानीय पुलिस से परेशान हैं। सभी सांसद से मिलकर शिकायत करना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने किसी को मिलने नहीं दिया। बाकयदा महिलाएं सांसद से मिलने के लिए एम्बुलेंस के पीछे-पीछे दौड़ रही जिसका वीडियो सामने आया है़।पुलिस की कार्यशैली से नाराज महिलाओं में लखनऊ लोकभवन के सामने आत्मदाह करने वाली गुड़िया ने भी प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाया है़।
बुजुर्ग महिलाओं को रोकने के लिए पुलिस लगा दिया
बुजुर्ग महिला ने बताया कि हम पहले घर तक गए मिलने नहीं दिया, जब आई और मिलने गए तो पुलिस लगा दिया। हम 7 महिलाएं थे, दर्शन तक नही करने दिया। हम योगी के पास जाएंगे और कहेंगे की पुलिस लगा दिया पकड़ा दिया। सुबह आठ बजे से आए थे ना दाना ना पानी, अब कभी नहीं मिलेंगे।
वहीं, शमा परवीन नाम की एक महिला का कहना है़ कि मेरे भाई का मर्डर हुआ है़। तहसील दिवस में डीएम को एप्लीकेशन दिया तो उन्होंने कहा जांच करवाएंगे, गौरीगंज थाने में मेरा एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है़। एसपी को एप्लीकेशन दिया थाने पर गए कोर्ट जाकर एफआईआर दर्ज हुआ। मैडम से मिलने आए तो हम लोगों को पकड़कर रखा गया।