Uncategorized

ड‍िप्‍टी CM केशव व ब्रजेश पाठक ने चंद्रयान की लैंड‍िंग पर कही बड़ी बात

 स्वतंत्रदेश, लखनऊभारत इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। उसका तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सफल लैंडिंग करने के साथ ही भारत के नाम कई खास उपलब्‍ध‍ियां होंगी। हालांकि प्रतिकूल परिस्थितियों में लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए टाला जा सकता है, इसरो के एक वैज्ञानिक ने कहा, “कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और हम 23 अगस्त को मॉड्यूल को लैंड करने में सक्षम होंगे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि यह भारत के लिए गर्व की बात है। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है. पूरा देश प्रार्थना कर रहा है, मैं मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराएगा।ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा क‍ि चंद्रयान 3 मिशन भारत की शान है। मैं देश के नागरिकों और मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button