उत्तर प्रदेशराज्य

पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कानपुर के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीओ देवेंद्र मिश्र समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। पुलिस टीम उसे एक मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) काली कमाई से विकास दुबे द्वारा जुटाई गई संपत्ति की जांच कर रही है। बुधवार को ईडी ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को अपने कार्यालय तलब किया है। ऋचा दुबे अपने दोनों बेटों और वकील के साथ ईडी दफ्तर पहुंची हैं। ईडी ने ऋचा से बैंक डॉक्यूमेंट, इनकम टैक्स रिटर्न और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मंगाए हैं।

यह फोटो लखनऊ में ईडी दफ्तर की है। गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी अपने वकील के साथ ईडी दफ्तर पहुंची हैं

अब तक विकास दुबे की 139 संपत्तियों का ब्यौरा ईडी को मिला

सूत्रों की मानें तो ईडी को अपनी जांच में अब तक विकास दुबे और उसके खास साथी जयकांत बाजपेयी से जुड़ी 139 संपत्तियों का ब्यौरा मिला है। इसके अलावा 13 बैंक खातों की भी अहम जानकारी हाथ लगी है। इन खातों से रुपए के लेनदेन हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि विकास दुबे ने सबसे अधिक गुमटी नंबर पांच निवासी एक युवक के नाम पर खरीदी थी। इनमें से कई पर अवैध कब्जा भी बताया जा रहा है। विकास दुबे के विदेश यात्राओं के रिकॉर्ड पर भी ईडी की नजर है।

Related Articles

Back to top button