CM नीतीश पर साधा निशाना
बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी की कमान पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों में है। पिता रामविलास पासवान की मौत के कारण वे कुछ दिनों से चुनाव अभियान से दूर दिख रहे थे। मंगलवार को पिता के श्राद्धकर्म के बाद अब उन्होंने चुनाव प्रचार (Election Campaign) की कमान संभाल ली है। बुधवार को उन्होंने अपने ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डाक्युमेंट को जारी किया। इसके साथ उन्होंने फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। इसके बाद चिराग अब चुनावी रैलियों का दौर शुरू कर रहे हैं।

डाक्युमेंट में बिहार की समस्याओं की चर्चा
अपने विजन डाक्युमेंट को जारी करते हुए चिराग ने कहा कि ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ विजन डाक्युेंट’ को बनाने में चार लाख बिहारियों की राय ली गई। इसे बनाने में पिता रामविलास पासवान की भी अहम भूमिका रही। इसमें बिहार की शायद ही कोई समस्या की चर्चा नहीं हो।
नीतीश की नीतियों पर जमकर साधा निशाना
इस अवसर पर चिराग पासवान बिहार की नीतीश सरकार पर भी हमलावर हुए। बोले कि नीतीश कुमार का विजन है कि घर-घर बिजली दें, हर खेत तक बिजली पहुंचा दें। यह पहले ही हो जाना चाहिए था। हम आज भी नाली व गली की बात कर रहे हैं। इनसे विकास नहीं होने वाला। हमें आगे की सोचना है। चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में उद्योग-धंधों की कमी को लेकर इसके लैंडलॉक्ड होने की बात करे हैं। फिर, लैंड लॉक्ड पंजाब व हरियाणा में इतना औद्योगिक विकास कैसे हुआ है? चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाक के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा है और वे मूकर्दशक बने हैं।
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट डॉक्युमेंट के मुख्य बिंदु, एक नजर
– बिहार में पनप रहीअफसरशाही को जड़ से समाप्त करेंगे।
– फूड प्रोसेसिंग यूनिट को प्राथमिकता के आधार पर सभी जिलों में लगाया जाएगा।
– सभी महिलाओं को मुफ्त में बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।
– समान काम समान वेतन लागू करेगा।
– युवाओं के लिए बनेगा रोजगार पोर्टल बनाया जाएगा।