राजनीति

विकास के लिए जनता ने भाजपा को वोट दिया

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी मंगलवार को समीक्षा बैठक करने के लिए सलोन तहसील सभागार पहुंची। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर बगैर नाम लिए जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि यह सत्य है कि देश भर में वर्षो वर्ष से चली आ रही एक राजनैतिक पार्टी के मुखिया का परिवार अमेठी रायबरेली में अपनी राजनीति करता था, लेकिन रायबरेली, अमेठी विशेष कर सलोन विधान सभा में बारह आंगनबाडी केंद्रों का निर्माण कार्य निश्चित रूप से इस बात का संकेत है, कि वर्षो से विकास कार्य जो लम्बित हैं, उनको पूरा करने का प्रगतिशील सरकार का अपना योगदान है। जनता ने इसी परिवर्तन के लिए भाजपा को वोट दिया था। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात का सन्तोष है कि जनता की इन उम्मीदों पर कार्य के दम पर खरे उतर रहे है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रायबरेली के तहसील सभागार में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। जनता ने इसी परिवर्तन के लिए भाजपा को वोट दिया था।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सलोन विधान सभा क्षेत्र में 22 विकास के कार्यो को सलोन की जनता को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ साथ जिला प्रशासन के कई अधिकारियों के साथ क्षेत्र की जनता की चुनौतियों के समाधानों का संकल्प लेकर तहसील सभागार में बैठक की है।उन्होंने कहा कि पेय जल की समस्या, समाज कल्याण के कार्य, सड़को की मरम्मती करण का कार्य हो, इन सभी कार्यो को एक निश्चित अवधि में समाधान हर ग्राम तक पहुचाने का काम जिला की प्रशासनिक टीम करेगी। जिलाधिकारी को विशेष तौर से आग्रह किया गया कि किसान के सम्मान में जो हमारे प्रोक्योरमेंट सेंटर उनकी लिस्ट को सब सेंटर के साथ जोड़ कर बढ़ाया जाए।

अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी मंदिरों में किया दर्शन

केंद्रीय वस्त्र तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे पर आज अमेठी पहुंची।स्मृति ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र की सलोन विधानसभा में सलोन तहसील अंतर्गत हुए विकास कार्यों की समीक्षा की और इसके बाद वह गौरीगंज विधानसभा पहुंची। गौरीगंज के दुर्गन भवानी धाम पर पहुंचकर स्मृति ने माथा टेका इसके बाद वे पार्टी के गौरीगंज मंडल अध्यक्ष संतोष द्विवेदी के घर उनका हालचाल लेने के लिए भी गई। संतोष दुबे  गत दिनों हुए एक सड़क हादसे में चोटिल हो गए थे। यहां से निकलकर स्मृति का काफिला संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम के लिए रवाना हो गया। जहां वे मां कालिका के दर्शन करेंगी। इसके बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी। जहां विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही कई योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम है।स्मृति के कलेक्ट्रेट आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद हुए तिलोई के लिए रवाना हो जाएंगी जहां पार्टी के जिला महामंत्री भागीरथ मौर्य के घर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी।

Related Articles

Back to top button