उत्तर प्रदेशराज्य

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा-2 में दिखेगा यूपी का दम?

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा-2 में यूपी का दम नजर आएगा। 80 लोकसभा वाले इस प्रदेश में राहुल की 20 से 25 दिन यात्रा निकालने की प्लानिंग है। सिर्फ यही नहीं, प्रियंका के अलावा उनके साथ विपक्ष के बड़े चेहरे अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और तेजस्वी यादव भी नजर आ सकते हैं। यात्रा में ज्यादातर फोकस पश्चिमी यूपी पर रहेगा। इसके जरिए कांग्रेस लोकसभा की 27 सीटों को साधने की कोशिश करेगी।दरअसल, भारत जोड़ा यात्रा-2 के संयोजक दिग्विजय सिंह हैं। यात्रा के आगाज के लिए 15 अगस्त, 12 सितंबर और 2 अक्टूबर, इन तीन तारीखों पर चर्चा हो रही थी। राहुल 15 अगस्त से भारत जोड़ो यात्रा का पार्ट-2 निकालने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी शुरुआत गुजरात के पोरबंदर (जहां महात्मा गांधी का जन्म हुआ था) से होगी। समापन नॉर्थ ईस्ट में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में होगा।

यूपी में राहुल-अखिलेश फिर एक साथ दिखेंगे
यूपी में 2017 के लोकसभा चुनाव में ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ टैगलाइन के साथ राहुल-अखिलेश यानी कांग्रेस और सपा ने गठबंधन किया था। हालांकि, जनता ने इस टैगलाइन को नकार दिया। प्रदेश की 403 सीटों में सपा महज 47 और कांग्रेस 7 पर सिमट गई थी। हालांकि, अब 2024 के लोकसभा में राहुल और अखिलेश की जोड़ी फिर नजर आनी तय है

Related Articles

Back to top button