उत्तर प्रदेशलखनऊ

जानें लखनऊ में आज क्‍या हो रहा खास

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ में सोमवार का दिन बेहद खास है। आज से शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी। स्कूल दो पालियों में सुबह 8.50 से दोपहर 3.20 बजे तक संचालित किये जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन कार्यशाला, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान रायबरेली रोड में आयोजित की गई। शाम सात बजे ऐशबाग के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन होगा। इसके साथ ही शहर में आज दिनभर होने वाली गतिविधियां इस प्रकार हैं…

आज से शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी। स्कूल दो पालियों में सुबह 8.50 से दोपहर 3.20 बजे तक संचालित किये जाएंगे। शाम सात बजे ऐशबाग के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन होगा।

शहर में होने वाले कार्यक्रम

– सुबह 11 बजे, आनलाइन कार्यशाला, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान रायबरेली रोड।

– दोपहर एक बजे, यायावर रंगमंडल द्वारा कोरोना आधारित नाटक संकल्प का मंचन, पूर्वाभ्यास कक्ष, संगीत नाटक अकादमी।

– दोपहर तीन बजे, भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय द्वारा नव शक्ति नव रस आनलाइन कार्यक्रम के तहत कथक प्रस्तुति।

शाम साढ़े चार बजे, राष्ट्रीय कथक संस्थान द्वारा शक्तिरूपा कार्यक्रम, संस्थान परिसर एवं आनलाइन मंच पर।

– शाम पांच बजे, दैनिक जागरण लखनऊ के फेसबुक एक्टिविटी पेज पर संस्कारशाला सेशन में रिटायर्ड आइएएस डॉ. अनीता भटनागर जैन लाइव रहेंगी।

– शाम छह बजे, रामलीला का मंचन, गेस्ट हाउस सदर।

– शाम सात बजे, रामलीला का मंचन, रामलीला मैदान ऐशबाग।

– शाम सात बजे, दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी की जुबानी बयान ए शहादत ए अली अकबर कार्यक्रम, सिब्तैनाबाद इमामबाड़, हजरतगंज।

Related Articles

Back to top button