उत्तर प्रदेशराज्य

धारदार हथियार से किया हमला

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : मिल एरिया थाना क्षेत्र के भूद का पुरवा गांव में गुरुवार की देर रात पारिवारिक कलह में एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें महिला की नाक पर गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का पति अभी फरार है।

देर रात पारिवारिक कलह में एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें महिला की नाक पर गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का पति अभी फरार है।

मायके में हुई वारदात 

उक्त गांव निवासी शिवप्रसाद ने करीब 4 साल पहले उसी गाव की सीता से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही आए दिन उनके बीच खटपट होती रहती थी। गुरुवार को सीता का अपने पति से झगड़ा हो गया, जिसके बाद वह गांव में ही अपने मायके चली गई। देर शाम शिव प्रसाद सीता के घर पहुंचा। उसने धारदार हथियार से सीता पर हमला कर दिया और फरार हो गया। परिवार के लोगों ने सीता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीता की नाक में चार टांके लगे हैं। अभी उसका इलाज अस्पताल में ही जारी है।

एसओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। महिला ने अपने पति के खिलाफ बयान दिया है। तहरीर मिल गई है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीओ अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र आरोपित की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button